देवघर (शहर परिक्रमा)

ऐश्वर्य राज ने जेईई एडवांस 2025 में किया बेहतर प्रदर्शन, बढ़ाया परिवार का मान

देवघर के ऐश्वर्य राज ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2025 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सामान्य वर्ग में 7691वीं रैंक और अपनी श्रेणी में 1644वीं रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।


जानकारी हो कि जेईई एडवांस, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली विश्व की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसमें इस वर्ष लगभग 1.87 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। ऐश्वर्य की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि उनके परिवार, शिक्षकों के लिए गौरव का क्षण है।
  जानकारी हो कि ऐश्वर्य के पिता कमल कुमार एक व्यवसाई हैं और कल्याणी ज्वेलर्स नामक आभूषण की दुकान संचालित करते हैं वहीं उनकी माता नीतू बरनबाल गृहणी हैं।
  ऐश्वर्य अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को देते हैं।
    ज्ञात हो कि देवघर के संत फ्रांसिस स्कूल, देवघर से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने वाले ऐश्वर्य शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और 2023 में संत फ्रांसिस स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा में 98.4%अंक लाकर देवघर के टॉपर बने थे। उसके बाद ऐश्वर्य ने जेईई मेन की तैयारी के लिए कोटा जाकर पढ़ाई की।