तिलक सेवा समिति के तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
देवघर: आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिलक सेवा समिति के तत्वावधान में पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ‘एक वृक्ष अवश्य लगाएं’ का सन्देश दिया। इस कार्यक्रम में देवघर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य लक्ष्मी नारायण पत्रलेख ने विस्तार से लोगों को पर्यावरण के बारे में अपना वैचारिक उद्बोधन देकर लोगों को प्रदूषण से बचाने के लिए एक वृक्ष अवश्य लगाएं का सन्देश दिया।

मौके पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय ने बोलते हुए कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र समान होता है, इसलिए एक वृक्ष आज अवश्य लगाएं ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे। समिति के संरक्षक प्रो रामनंदन सिंह ने भी पर्यावरण के प्रति संक्षेप में बताया। विपुल कुमार मिश्रा ने मंच संचालन किया। मंच पर समिति के डॉ. विक्रम कुमार, सोनम झा, वीरेश कुमार वर्मा, देव कुमार चटर्जी इत्यादि ने कविता के माध्यम लोगों को जागरूक कर खूब तालियां बटोरी।
इस अवसर पर प्रशांत कुमार सिन्हा, वशिष्ठ राणा, प्रमोद यादव, डोमन यादव, श्यामदेव राय, नीरज कुमार, सुनील कुमार इत्यादि के साथ अन्य कई उपस्थित थे। अंत में कई फलदार पौधों का वितरण किया गया।