दीनबंधु उच्च विद्यालय में मनाया गया पर्यावरण दिवस
देवघर: आज दिनांक 5 जून गुरूवार दीनबंधु उच्च विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ एन सी गांधी, सदस्या रेखा दास, सदस्यों में प्रसून बसु, विश्वनाथ बनर्जी, ट्रस्ट कमिटी के सचिव शरदिंदु कुंडू के अलावे प्रधानाध्यापक काजल कान्ति सिकदार शिक्षक शिक्षिकाओं में सुनील कुमार सूर, मुनेश्वर प्रसाद यादव, जीतेन्द्र कुमार चन्द्र, मनीषा घोष, भारती कुमारी, सुदीप्ता चक्रबर्ती, उदय कुमार मंडल और विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
मौके पर डॉ गांधी ने कहा कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस का नारा है ‘प्लास्टिक हटाओ’। कहने का तात्पर्य है बाजार से कोई भी सामान कपड़े के बैग में लाएं । प्लास्टिक बैग का प्रयोग नहीं करें इससे पर्यावरण का सन्तुलन ठीक रहेगा। पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमसभी की जवाबदेही है।
प्रो रामनदंन सिंह ने पर्यावरण के बारे में छात्र छात्राएं को जानकारी दिया। अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन शिक्षक जीतेन्द्र कुमार चन्द्र ने किया। अन्त में प्रधानाध्यापक महोदय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।