ब्लू बेल्स विद्यालय में मनाया गया योग दिवस
देवघर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लू बेल्स स्कूल, कास्टर टाऊन के प्रांगण में योग दिवस का मनाया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ योग किया। इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। बताया गया कि योग के माध्यम से शरीर के सामंजस्य को ठीक रखा जा सकता हैं। कार्यक्रम की शुरूआत ॐ व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। उसके बाद योग का एक सामूहिक सत्र योग शिक्षिका सोमदत्त गुहा के मार्गदर्शन में हुआ।योग शिक्षिका ने बच्चों को विभिन्न आसन व प्राणायामों के बारे में व उनसे होनेवाले लाभ के बारे में बताया।
मौके पर विद्यालय की प्राचार्या पूनम झा ने भी बच्चों को योग के बारे में विस्तार से बताया तथा योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक फायदों को गिनाया। उन्होंने कहा कि निरोग रहने का सबसे सहज माध्यम योग है ।उन्होंने इसे वैश्विक धरोहर बताते हुए सभी कक्षाओं के लिए इसे अनिवार्य विषय बताया। कहा योग समर्थ और संपूर्ण विज्ञान है। संसार को ठीक करने के लिए मनुष्य को ठीक करना होगा अर्थात व्यक्ति निर्माण योग से ही संभव है। योग शिक्षिका ने बच्चों को सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम और मुद्राओं के अभ्यास कराये।
वहीं विद्यालय के निदेशक प्रेम कुमार ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जीवन में योग करना आवश्यक है, क्योंकि नियमित रूप से योग करने से शारीरिक एवं मानसिक दोनों तरह का विकास होता है। योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।। 45 मिनट तक आयोजित योगाभ्यास में विद्यार्थियों नें अनुलोम-विलोम सहित मंडूकासन, वज्रासन, हलासन की शानदार प्रस्तुति दिया। योग शिक्षिका सोमदत्त गुहा ने बच्चों को अन्तरर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में बताकर नियमित योग प्राणायाम करने के फायदे बताए और उनको योगासन के अलावा भ्रामरी प्राणायाम करवाया। सहासन, वृक्षासन एवं हास्य योग के दौरान उत्साहित बच्चों की किलकारियां गूंज रही थीं। छात्र छात्राओं के साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी योग किया।

