देवघर में पहली बार होगा राज्य स्तरीय एरोबिक और एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप
देवघर के नेताजी इनडोर स्टेडियम में 29 जून को झारखंड राज्य स्तरीय चौथी एरोबिक और एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप होगा। इसमें 24 ज़िलों से 150 खिलाड़ी, कोच और तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता सीनियर पुरुष एवं महिला , जूनियर बालक एवं बालिका और नेशनल डेवलेपमेंट 10 वर्ष से नीचे बालक एवं बालिका तीन ग्रुप में खिलाड़ी खेलेंगे। वहीं जिला जिम्नास्टिक के अध्यक्ष अजय प्रसाद खवाड़े ने बताया की संघ ने आवासन और भोजन इत्यादि की तैयारी कर ली है आने वाले हमारे अतिथि को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

इस आयोजन के सचिव आशीष झा ( उपाध्यक्ष, झारखंड जिम्नास्टिक संघ) ने बताया की इसमें जो खिलाड़ी चयन होंगे वो राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे, वहीं देवघर में आयोजन होने से नए खिलाड़ी इस खेल से जुड़ेंगे।
जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव विप्लव ने बताया की देवघर से कुल 38 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। इस स्पर्धा में देवघर से सूरज और करण राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक झारखंड के लिए ला चुके है, इन्होंने उम्मीद जताई कि देवघर की टीम अच्छा करेगी और मेडल देवघर के झोली में डालेंगे।
बताते चले की सचिव विप्लव विश्वास देवघर के कोच भी है और केके एन स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करते है। सुबह 11 बजे उद्घाटन समारोह है इसमें जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, झारखंड राज्य जिम्नास्टिक संघ के सचिव निशिकांत पाठक समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। वहीं 29 को ही शाम में 4 बजे पुरस्कार वितरण और समापन समारोह होगा। इसके मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े समेत कई संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे।
इस आयोजन में जिला जिम्नास्टिक संघ के कलीम अंसारी, ज्ञान शाही, सूची पाणिगिरी, कृष्ण कुमार, मोहित, सूरज, संजय, गौतम समेत कई पदाधिकारी लगे हुए है।

