देवघर (शहर परिक्रमा)

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की 10वीं वर्षगांठ पर ‘लाभुक सम्मान समारोह’ का आयोजन


आज दिनांक 28.06.25 को देवघर नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10वी वर्षगांठ पर घटक 4 अंतर्गत चल रहे परियोजना के वैसे 50 लाभुकों को सम्मानित किया गया जिनके द्वारा ससमय अपना आवास पूर्ण कर लिया गया था।

आज के कार्यक्रम नगर आयुक्त रोहित सिंहा की अध्यक्षता में संपन्न की गई। सर्वप्रथम केक काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नगर आयुक्त ने अपने हाथों से वृद्ध और दिव्यांग लाभुकों को केक वितरण किया। महिला लाभुकों को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। सभी 50 लाभुकों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, अर्बन प्लानर मंजू कुमारी, तकनीकी विशेषज्ञ नवनीत राज, सभी सर्वेयर , सभी निगम कर्मी और लाभुक उपस्थित रहे।