इनरव्हील क्लब द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह “आभार” का हुआ आयोजन
देवघर: आज दिनांक 28 जून 2025 को इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा जिले के 91 क्लब के द्वारा किए गए वर्ष भर के विभिन्न सामाजिक सेवा सरोकारों के अंतर्गत किए गए कार्यों के लिए वार्षिक 41वां पुरस्कार वितरण समारोह “आभार ”का आयोजन किया गया।

इस समारोह की मेजबानी इनरव्हील क्लब ऑफ़ देवघर द्वारा बहुत ही भव्य तरीके से की गयी।

इस अवसर पर सत्र 2024-25 की जिला मंडलाध्यक्ष अलाकनंदा बक्शी, जिला सचिव प्रियका कुमार, जिला कोषाध्यक्ष निभा मिश्रा, जिला सम्पादिका विभा चरण पहाड़ी एवं जिला अंतर्राष्ट्रीय सेवा अधिकारी नीता नारायण द्वारा विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों को उनके द्वारा किये गए अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। जिसमें देवघर क्लब ने बेस्ट क्लब प्रेसिडेंट अवार्ड, एफिशिएंट सेक्रेटरी अवार्ड, बेस्ट होस्ट क्लब, अवार्ड फॉर मेकिंग हैप्पी स्कूल, मेंबरशिप अवार्ड , जॉइंट प्रोजेक्ट अवॉर्ड फॉर आर्टिफिशियल लिंब एवं पेसमेकर डोनेशन, अवार्ड फॉर कार रैली फॉर सर्वाइकल कैंसर, अवार्ड फॉर जॉइंट प्रोजेक्ट बैग एवं स्कूल फर्नीचर डिस्ट्रीब्यूशन, इनर व्हील ब्रांडिंग अवार्ड एवं अन्य ने अवार्ड प्राप्त किया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अध्यक्ष सारिका शाह, सह अध्यक्ष रश्मि रंजन झा, सचिव सरिता अग्रवाल, सह सचिव अर्चना भगत, कोषाध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक ममता किरण व कंचन मूर्ति साह, सहसंयोजक रूपा छावछरिया व मिनी दास, यातायात प्रभारी श्वेता केसरी व बेबी रोमा, खाद्य प्रभारी रेनू सिंघानिया, प्रीती अग्रवाल, मंजू सिंघानिया, स्वागत प्रभारी नमिता भगत व अनीता गुप्ता, रजिस्ट्रेशन प्रभारी नीलिमा सिंह, प्रीति जयसवाल, संगीता झा ने निभाई।
इन सभी कार्यों में क्लब की अन्य उपस्थित सदस्यों ने भरपूर सहयोग देकर इस पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम “आभार” को सफल बनाया।


