देवघर (शहर परिक्रमा)

निःशुल्क एचएलए टेस्टिंग और थैलेसिमिया जागरूकता शिविर का आयोजन

देवघर: आज दिनांक 28.06.25 को एक होटल के सभागार में मुफ्त एचएलए टेस्टिंग और थैलेसिमिया जागरूकता शिविर का आयोजन माँ सेवा समिति ट्रस्ट, नारायण हेल्थ सिटी, बैंगलोर और DKMS(जर्मनी) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।


    मौके पर माँ सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव भागवत भवेश ने बताया कि हमारी संस्था पिछले एक वर्ष से कैंप का आयोजन कर जरुरतमंदों का HLA Test मुफ्त करा रही है जबकि खुले बाजार में इसके टेस्ट का मूल्य 22000 से 25000 रुपया है, साथ ही थैलेसिमिया मरीज को भी शिविर में सहयोग किया जा रहा है।
      उन्होंने बताया कि आज के शिविर में लगभग 8 जिलों से 75 मरीजों का नारायण हेल्थ सिटी, बैंगलोर के डॉ सुनील भट्ट के द्वारा HLA Test किया गया है
      भागवत भवेश ने आगे बताया कि शिविर के माध्यम से अबतक लगभग 3500 मरीजों का HLA Test किया जा चूका है जिसमें 150 मरीजों का चयन Bone Mero Transplant के लिए हुआ है।

डॉ सुनील भट्ट ने कहा

    डॉ सुनील भट्ट ने कहा कि थैलेसिमिया एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को हर महीने खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है। इससे ज्यादा कभी-कभी अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण तक इसके उपचार में आवश्यक हो जाता है।

क्या है थैलेसिमिया बीमारी?

थैलेसिमिया एक वंशानुगत रक्त विकार है जिसमें शरीर में हीमोग्लोबिन का निर्माण प्रभावित होता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। थैलेसिमिया से पीड़ित लोगों में या तो हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होती है या यह ठीक से काम नहीं करता है, जिससे एनीमिया जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
   आमतौर पर रक्त परीक्षण और आनुवंशिक परीक्षण के माध्यम से इसका परीक्षण किया जाता है। वहीं नियमित रक्त चढ़ाना, आयरन चेलेशन थेरेपी (शरीर से अतिरिक्त आयरन निकालने के लिए), और कभी-कभी अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण तक इसके उपचार में शामिल हैं।

शिविर में उपस्थित

    आज के शिविर में मुख्य रूप से डॉ सुनील भट्ट, माँ सेवा समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा कुमारी, कोषाध्यक्ष अन्नु कुमारी, सचिव भागवत भवेश, राजेश चौरसिया, राहुल दास, धनंजय कुमार, राज कुमार महथा, विक्की रॉय, एलोय आचार्य सहित सैंकड़ो मरीज सहित उनके परिजन उपस्थित थे।

One thought on “निःशुल्क एचएलए टेस्टिंग और थैलेसिमिया जागरूकता शिविर का आयोजन

  • God bless Dr. Sunil Bhat, BMT Specialist of Narayana Super Speciality Hospital Banglore. His hard work and noble work has impressed me.

Comments are closed.