देवघर (शहर परिक्रमा)

वैश्य मोर्चा के कोर कमिटि की बैठक में दिल्ली में ‘त्राहिमाम महाधरना’ की तैयारी पर चर्चा

रांची: आज 28 जून को रांची के रेडियम रोड़ स्थित होटल आलोका सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की कोर कमिटि की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन उप प्रधान महासचिव उपेन्द्र प्रसाद ने किया। यह बैठक 20 जुलाई तक चलने वाले प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर जनसंपर्क अभियान, 31 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले त्राहिमाम महाधरना की तैयारी, सांगठनिक सुदृढ़ीकरण एवं सदस्यता अभियान के मुद्दे पर रखी गयी थी।


बैठक में चर्चा के पाश्चात्य निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले त्राहिमाम महाधरना में अधिक से अधिक लोग जायेंगे। इसके पूर्व 5 जुलाई को रांची में महाधरना से संबंधित पोस्टर, बैनर एवं पर्चा जारी किया जाएगा।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि झारखंड में वैश्य समाज के लोग संकट के दौर से गुजर रहे हैं। एक ओर जहां सरकार उपेक्षा एवं टाल-मटोल की नीति अपना कर चल रही है, वहीं दूसरी ओर आर्थिक एवं प्रशासनिक मार का शिकार भी हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में चाहे नेता हों या अधिकारी या फिर बुद्धिजीवी, सभी को एकजुट होकर संघर्ष में साथ देने के लिए आगे आना चाहिए। लेकिन कुछ लोग राजनीतिक लाभ-लोभ के चक्कर में अपने समाज को भी भूल जाते हैं। ऐसे लोगों को यह संदेश है कि अगर आप वैश्य समाज के लिए नहीं हैं, तो वैश्य मोर्चा भी आपके साथ कभी खड़ा नहीं रहेगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता रामसेवक प्रसाद, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता सहदेव चौधरी, उप-प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता, केंद्रीय महासचिव दिलीप प्रसाद, शिव प्रसाद साहु, संगठन महासचिव कृष्णा साहु, अनिल वैश्य, रांची महानगर के महासचिव मनोज कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, अधिवक्ता मनोज चौधरी आदि उपस्थित थे।


संवाददाता: अजय संतोषी