देवघर जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम बैठक संपन्न
आज दिनांक 26.06.2025 (शनिवार ) को देवघर जिला क्रिकेट संघ, देवघर की वार्षिक आम बैठक – 2025 का आयोजन न्यू ग्रैंड होटल में हुआ I संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री के. के. ठाकुर के द्वारा स्वागत अभिभाषण के पश्चात् संघ के ट्रेजरर नीरज सिन्हा द्वारा सत्र 2024- 25 का वित्तीय लेखा – जोखा प्रस्तुत किया गया।
सत्र 2024 – 25 में JSCA के तत्वाधान में आयोजित विभिन्न आयु वर्ग के टुर्णामेंट में जिला के बालक एवं बालिका टीमों के प्रदर्शन की जानकारी दी गयी, जिसमें बताया गया कि सत्र 2024 -25 में अंडर-15 बालिका टीम चैम्पियन बनी और टीम से जयमाला एवं कोमल कुमारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के फलस्वरूप राज्य स्तरीय कैंप में शामिल किया गया।

बालिका वर्ग अंडर 19 में प्रदर्शन से सुलेखा टुडु एवं पुर्णिमा कुमारी ने जहाँ राज्य टीम का प्रतिनिधित्व किया तो सोनिया कुमारी राज्य स्तरीय कैंप का हिस्सा बनीं।
बालक वर्ग के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए जानकारी दी गयी कि U-16 और U – 19 बालक वर्ग की टीम टूर्णामेंट में उपविजेता रही ।
अन्य उपलब्धियों में देवघर जिला के दो खिलाड़ियों (गेदबाज) शुभम कुमार सिंह और सौरभ शेखर को 2024-25 में झारखण्ड रणजी ट्रॉफी टीम में पदार्पण का अवसर मिला जो जिला एवं क्रिकेट के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि रही। उपलब्धियों के इस सिलसिले को और आगे बढ़ाते हुए शामशाद आलम का पदार्पण राज्य स्तरीय U-23 बालक वर्ग में हुआ तो उत्कर्ष नयन, जुनैद सिद्दिकी, सूरज दूबे, यश सिन्हा, प्रिंस कुमार, ऋषभ कुमार ने अपने जिला स्तरीय प्रदर्शन से U – 19 जोनल टीम में अपना स्थान बनाया। इस तरह सत्र 2024 -25 देवघर जिला क्रिकेट संघ एवं खिलाडियों के लिए प्रदर्शन एवं चयन के आधार पर उपलब्धियों भरा रहा । बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने जोरदार तालियों से इन उपलब्धियों का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया।
तत्पश्चात नये सत्र – 2025 – 26 के तैयारियों एवं आवश्यकताओं पर भी गहन विमर्ष हुआ ताकि नये सत्र में उपलब्धियाँ को और बुलंदी पर पहुंचाया जा सके।
वार्षिक आम बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष के के ठाकुर, सचिव विजय झा, ट्रेजरर नीरज सिन्हा, संजय मालवीय, रिपु सूदन सिंह, अतिकुर्र रहमान, ज्ञान प्रकाश सिंह, अनिल झा, सुरेशानन्द झा, इफ्तखार शेख(बबलू ), आलोक राजहंस, के के सिंह (मिंटू), मनोज मिश्रा, शैलेश दुबे, अरविन्द किस्कू, अभय गुप्ता, हिमांशू शेखर सिंह(मन्ना), राकेश पांडे(गोरे) आदि उपस्थित थे।

