देवघर (शहर परिक्रमा)

महिला आरक्षण बिल तथा परिसीमन बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम: राजेंद्र दास

देवघर: आज दिनांक 20.04.26 को देवघर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर विगत दिनों महिला आरक्षण बिल तथा परिसीमन (Delimitation) बिल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रमक तथ्यों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

    इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र दास ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा इन महत्वपूर्ण विधेयकों को लेकर जनता के बीच गलत जानकारी और भ्रामक परिस्थितियाँ उत्पन्न की जा रही हैं। जबकि महिला शक्ति वंदन अधिनियम सितंबर 2023 में ही सर्व समिति से लोकसभा एवं राज्यसभा में महिला बिल पास हो चुका है । एवं महामहिम राष्ट्रपति द्वारा भी स्वीकृति प्रदान हो चुकी है । जबकि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा यह कह कर ठंडा बस्ता में डाल दिया गया है कि अगला जाति जनगणना करने के बाद महिला बिल को लागू कर दिया जाएगा । अभी वर्तमान समय में इन्हें महिलाओं से कोई लेना-देना नहीं है। महिला बिल के नाम पर गलत परिसीमन कर अपना फायदे के लिए, लोकतांत्रिक मूल्यों को हनन कर अपने हिसाब से लोकसभा बढ़ाने का और देश को तोड़ने का देश की अखंडता को नाश्ते नाबूत करने का षड्यंत्र रचा गया था। जिसे पूरे विपक्ष ने खारिज कर दिया एवं इनका यह बिल को गिरा दिया गया। जिससे उनके मंसूबे  पर पानी फिर गया। जिससे बिल – बिला कर गलत बयान बाजी कर रहा है । अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार को महिलाओं से इतना ही प्रेम है , तो मणिपुर की बेटियों के लिए इन्होंने क्या किया । भाजपा का डबल इंजन की सरकार जिस जिस प्रदेश में है वहां वहां बेटियां सुरक्षित नहीं है ।
     मौके पर अवधेश प्रजापति ने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन भाजपा इसे राजनीतिक लाभ के लिए तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत कर रही है। वहीं परिमितन बिल को लेकर भी आम जनता के बीच अनावश्यक भय और भ्रम फैलाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
      प्रेस कॉन्फ्रेंस में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) हमेशा से पारदर्शिता, सामाजिक न्याय और समानता की पक्षधर रही है। कांग्रेस पार्टी जनता को सच्चाई से अवगत कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
     जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा से अपील की कि वह जनता को गुमराह करने की राजनीति बंद करे और देशहित में ईमानदारी से कार्य करे। साथ ही आम नागरिकों से भी आग्रह किया गया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और सत्यापित तथ्यों पर ही भरोसा करें।
    इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे जिसमें प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह सोना, जिला महासचिव गणेश दास, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, जिला उपाध्यक्ष मकसूद आलम, युवा नेता दीपक कुमार सिंह, मीडिया चेयरमैन बृजभूषण राम आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *