देवघर (शहर परिक्रमा)

बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव से विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव का आदेश

देवघर: राज्य में बढ़ती गर्मी और लू (Heatwave) के प्रभाव को देखते हुए छात्र-हित में राज्य सरकार द्वारा सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी निजी विद्यालयों के संचालन समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यह नया समय सारणी दिनांक 21.04.2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। साथ ही सभी कोटि के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करते रहेंगे।

विद्यालय संचालन का नया समय….

1. कक्षा K.G. से कक्षा 08 तक: प्रातः 07:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक।

2. कक्षा 09 से कक्षा 12 तक: प्रातः 07:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *