देवघर (शहर परिक्रमा)

हंसराज जयंती पर डी ए वी भण्डारकोला में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन


देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में आज महात्मा हंसराज जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ एवं हवन के साथ हुई।इसके बाद महात्मा हंसराज जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने उनके आदर्शों एवं शिक्षा के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा हंसराज जी का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, अनुशासन एवं समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर बल दिया, जो आज भी डीएवी संस्थानों की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का विकास करते हैं।उनका मानना था कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का आधार भी है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं कविता-पाठ प्रस्तुत किए गए, जिसमें हंसराज जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *