डीएवी कास्टर टाउन में महात्मा हंसराज की जयंती पर वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 19.04.2026 को स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में डीएवी स्कूलों के संस्थापक महात्मा हंसराज की 162 वीं जयंती पर विद्यालय में वैदिक विधि-विधान से हवन यज्ञ आयोजित गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह,शिक्षकगण एवं बच्चों ने सामूहिक रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने महात्मा हंसराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और महान शिक्षाविद थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सुधार और शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित कर दिया।उनके महत्त्वपूर्ण योगदान और प्रयासों के फलस्वरूप ही देशभर में डी.ए.वी. के नाम से 900 से भी अधिक विद्यालय व महाविद्यालय गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। हंसराज जी स्वामी दयानन्द सरस्वती के विचारों से बहुत अधिक प्रभावित थे।उन्होंने बाल विवाह तथा छुआछूत का कड़ा विरोध किया और स्त्री शिक्षा को बढ़ावा भी दिया। वे आधुनिक विज्ञान और वैदिक मूल्य के संगम का प्रबल समर्थक थे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही। उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।

