तक्षशिला विद्यापीठ में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
देवघर: तक्षशिला विद्यापीठ में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 20.04.2026 को देवघर अग्निशामक दाल के द्वारा किया गया।
इस समूह के सदस्यों द्वारा छात्रों को आग से बचाव के महत्वपूर्ण नियमों एवं उपाय की जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को विद्युत अग्नि, रसोई गैस से लगने वाली आग इत्यादि अग्नि के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी दी। समूह के सदस्यों द्वारा छात्रों को आग लगने के विभिन्न कारण एवं नियंत्रित करने के सही तरीके की जानकारी दी गई। आपातकालीन स्थिति में दमकल विभाग को सूचना देने की प्रक्रिया से भी रूबरू कराया गया।

अधिकारियों ने छात्रों को समझाया कि संकट की घड़ी में घबराने के बदले तुरंत सही नंबर डायल करना एवं स्पष्ट जानकारी देना अति आवश्यक है। साथ ही आज के प्रारंभिक अवस्था पर काबू पाने का सही तरीका भी सिखाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आग बुझाने वाली उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन रहा।
इस दौरान तक्षशिला विद्यापीठ के प्राचार्य डॉक्टर के. डी. विश्वास, उप्राचार्य सुभ्र भट्टाचार्य के साथ-साथ तक्षशिला के सभी सदस्य मौजूद थे।
मौके पर विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक अशोकानंद झा ने अग्निशमन दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में सुरक्षा के प्रति समझ एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। अतः: समय-समय पर विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

