देवघर (शहर परिक्रमा)

29.06.2025 को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

कल दिनांक 29.06.2025 को श्रावणी मेला 2025 में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक तक 33 केवी आसनपुर फीडर और 33 केवी आसनपुर पीएसएस के मेंटनेंस होने के कारण पीएसएस आसनपुर से निकलने वाले 11 केवी कर्णकोल फीडर और 11 केवी तपोवन फीडर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त समय के लिए पीएसएस कॉलेज से 11 केवी बमबम बाबा फीडर का भी मेंटनेंस भी किया जाएगा।

अतः कर्णकोल, पाण्डेय दुकान, बलियाचौकी, गौरीपुर, सातर, चांदडीह, तपोवन, महालक्ष्मी नगर, रांगामोड़, दर्शनिया मोड़, जी एल मोटर, बम बम बाबा कॉलोनी, भुरभुरा मोड़ एवं पंचमुखी मंदिर आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति उक्त अवधि के लिए बंद रहेगी।