डीएवी कोडरमा ने ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन
डीएवी कोडरमा की प्रातः कालीन सभा में इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड, इंटरनेशनल सोशल साइंस ओलंपियाड और इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड के बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय देते हुए इंटरनेशनल ओलिंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया।

इंटरनेशनल मैथ्स ओलिंपियाड में कक्षा प्रथम के उज्जवल राज, प्रियांशु राज, प्रियल यादव, श्रीहन शांडिल्य, अक्षित तिवारी मैं गोल्ड मेडल प्राप्त किया। भूमि, पुनीत, सर्वोत्तम, आकाशदीप, प्रतीक आकांक्षा राजदीप सक्षम ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सुकृति, अर्नव युवान, पीहू, यशराज, पियूष अनिकेत ,आतिफा, अथर्व, मायरा अनिका, श्रावणी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। वही कक्षा दूसरी की शानवी सिंह, राशिका श्रीवास्तव, विवान, संध्या, इवानी और अनिक देव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सिमरन, पृथा, शिरीन, दर्शित ,तृषा, आरसी और पीहू ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सानिध्य ,साक्षी, हर्षित निराला, सिद्ध स्वरुप, सृष्टि, आरव, सौम्या ,आनवी,अवनी सिन्हा, अनमोल और एलिजा ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। कक्षा तीसरी के इंद्रजीत ने गोल्ड मेडल ,आकृति ने सिल्वर और समृद्धि ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। कक्षा चौथी के तन्मय सिंह ने गोल्ड मेडल ,शिवम ने सिल्वर और नील ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।कक्षा पांचवी के अनिकेत ने सिल्वर मेडल और अनमोल ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। कक्षा सातवीं के शुभम ने गोल्ड मेडल ,साहिल ने सिल्वर मेडल और सत्यम ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। कक्षा आठवीं के सोहार्द सरकार ने सिल्वर मेडल और नवनिर्मल ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। कक्षा नवमी के हर्ष राज ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कक्षा दसवीं के रौनक ने गोल्ड मेडल, अरुणेश रंजन ने सिल्वर मेडल और अतुल कुमार मोदी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। कक्षा ग्यारहवीं के शनी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। कक्षा चतुर्थ के तन्मय सिंह और सातवीं के शुभम रंजन ने इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड के अगले राउंड के लिए क्वालीफाई भी किया है। इंटरनेशनल सोशल साइंस ओलंपियाड में तन्मय सिंह, श्रेया विश्वकर्मा और प्रिय लक्ष्मी गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वही हिंदी इंटरनेशनल ओलिंपियाड में तन्मय सिंह ,किसलय सिंह श्रेया विश्वकर्मा, परिधि कुमारी स्वीटी कुमारी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। नेशनल एस्ट्रोनॉमी साइंस ओलंपियाड की ओर से विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह और वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार सिंह को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ परिश्रम करने का सुझाव दिया तथा सभी विजेता बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाऍं प्रदान की।

