चार दिवसीय बाबा बैद्यनाथ क्रिकेट ट्रॉफी का उद्घाटन
छोटे आयोजनों से खिलाड़ियों की नई पौध को आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा: डॉ. सुनील खवाड़े
देवघर: एक से चार जुलाई तक केकेएन स्टेडियम में चलने वाले पहले बाबा बैद्यनाथ क्रिकेट ट्रॉफी का उदघाटन मंगलवार को शहर के समाजसेवी सह जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े और विशिष्ट अतिथि देवघर जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देवघर में क्रिकेट का अच्छा माहौल है। यहां पहले डीपीएल जैसे बड़े आयोजन हो चुके हैं। और अब बाबा बैद्यनाथ ट्रॉफी हो रहा है वहीं भविष्य में टेनिस बॉल का टूर्नामेंट भी होने जा रहा है। जिससे खिलाड़ियों को एक मंच मिल रहा सॉफ्ट बॉल क्रिकेट खेलने का अपनी प्रतिभा को दिखाने का, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। क्रिकेट के ऐसे छोटे-छोटे आयोजनों से खिलाड़ी और उनकी नई पौध को निश्चय ही फायदा मिलेगा, जिससे उन्हें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है। क्रिकेट चलते रहना चाहिए। बाकी जहां खेल है, वहां हम हैं। खेल और खिलाड़ियों के उत्थान को हम समर्पित और प्रतिबद्ध हैं।
मौके पर ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, आयोजन समिति के परवेज़ शेख, किशन फलाहारी, शैलेश राय मौजूद थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े ने मैदान में पहुंच कर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
आज पहले दिन देवघर और जमुई के बीच मैच खेला गया, जिसमें जमुई के लड्डन इलेवन ने देवघर के पैराडाइज को 9 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुई ने निर्धारित 8 ओवर में 89 रन बनाए आनंद सिंह ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। देवघर के तरफ से संजीव झा,और संदीप ने 2 2 विकेट लिया, 90 रनों का लक्ष्य को पीछा करते देवघर की टीम निर्धारित 8 ओवर में 80 रन हीं बना सकी,किशन दुबे ने सर्वाधिक 17 रन बनाए, रास बिहारी ने 2 विकेट लिया। आनंद शर्मा को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

