राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर किया गया चिकित्सकों को सम्मानित
दुमका: शहर के भारती हॉस्पिटल के चेयरमैन संदीप कुमार रक्षित एवं पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष डॉ अमिता रक्षित के द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित सभी डॉक्टर को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में केक काटकर मौके पर सभी चिकित्सक को शाल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में सर्जन डॉ. डी. एन. पांडेय, एम डी मेडिसिन डॉ. रमेश वर्मा, डॉ. दिलीप भगत, एवं डॉ. ए .के सिंह, गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. तनु शर्मा ,डॉ. मिताली ,डॉ. मोनालिसा, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. आर के झा, ई एन टी सर्जन डॉ. आलोक कुमार, जेनरल सर्जन डॉ. शशि कुमार, एम डी एनेस्थीसिया डॉ. नूरुल हुदा, डेंटल डॉ. रूचि मित्र क्रिटिकल केयर डॉ. मामून रसीद आदि के नाम शामिल हैं।
संवाददाता:- आलोक रंजन

