दुमका (शहर परिक्रमा)

SKMU: पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा तिथि घोषित

दुमका: सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका ने पीजी सेमेस्टर-4, सत्र 2023-25 की परीक्षा तिथि की घोषणा आज बुधवार को कर दी है। यह परीक्षा 16 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी विषयों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप ‘ए’ में हिंदी, भूगोल, वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र, समाजशास्त्र, वाणिज्य, बांग्ला, संस्कृत, फ़ारसी, भूविज्ञान और संथाली शामिल हैं, जबकि ग्रुप ‘बी’ में इतिहास, राजनीति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, मनोविज्ञान, अंग्रेज़ी, दर्शनशास्त्र, उर्दू और भौतिकी शामिल हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रुप बी के पेपर 13, 14 और 15 की परीक्षाएं क्रमशः 16, 18 और 21 जुलाई को तथा ग्रुप ए के पेपर 13, 14 और 15 की परीक्षाएं क्रमशः 17, 19 और 22 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जय कुमार साह ने कुलपति प्रो. कुनुल कंदिर के निर्देशानुसार अधिसूचना जारी की है, जिसे छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

संवाददाता:- आलोक रंजन