देवघर एम्स के निकट खुला डायग्नोस्टिक सेंटर, जरूरतमंदों को मिलेगा 30% छूट का लाभ
आज दिनांक 23.07.25 को देवघर एम्स के सामने “देवघर डायग्नोस्टिक सेंटर” का उद्घाटन समाजसेवी डॉ सुनील खवाड़े व भाजपा नेत्री रीता चौरसिया के हाथो किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि सर्वोत्तम बरनवाल एवं रंजन जयकर द्वारा उठाया गया यह कदम देवघर के स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक प्रशंसनीय योगदान है। साथ ही उन्होंने कहा कि एम्स के समीप देवघर डायग्नोस्टिक सेंटर खुलने से अब एम्स के मरीजों को किफायती दर पर सभी तरह के जांच होगी और रिपोर्ट भी जल्द मिल जाएगा।
वहीं सेंटर के प्रॉपराइटर सर्वोत्तम बरनबाल ने कहा कि इस सेंटर में आर्थिक रूप से पिछड़े मरीजों को 30% की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही जरूरतमंद और अति पिछड़े मरीज के परिजनों को आवश्यकता अनुसार मुफ्त सेवा दी जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह सेंटर पूरी तरह आधुनिक जांच मशीनों और टेक्नोलॉजी से सुसज्जित है, जिससे मरीजों को सटीक और त्वरित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। यहाँ ब्लड शुगर, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, हीमोग्लोबिन, यूरिन, थायरॉयड और हार्मोन टेस्ट, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, ईसीजी सहित कई तरह के जांच किया जाएगा।
मौके पर सनातन फाउंडेशन के विजय प्रताप सनातन, जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, भाजपा नेत्री विनीता पासवान, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेन्द्र यादव, पंकज बरनवाल, रवीन बरनवाल, धर्मेंद्र बरनवाल, नीरज, सुधांशु शेखर बरनवाल, बिनोद बरनवाल, अजय बरनवाल, परमानंद, विश्वनाथ, सागर, सी. एम भारती, प्रो प्रदीप गुप्ता, मंटु मांझी, रितेश बरनवाल, दिवाकर, पप्पू, संजय सहित सैकड़ों स्थानीय लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

