“डॉ. इति को मिला राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सम्मान
दिनांक 5.9.2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार शिक्षा विभाग रांची के द्वारा डॉ इति को उत्कृष्ट शिक्षण कार्यों के लिए “स्टेट मास्टर ट्रेनर “ के तौर पर जे ई पी सी कार्यालय, रांची में माध्यमिक शिक्षा निदेशक, राजेश प्रसाद, परियोजना उप निदेशक प्रदीप चौबे, बांके बिहारी सर एवं अन्य गणमान्य पदों से सुभोषित लोगों के कर कमलों से सम्मानित किया गया।

संकाय सदस्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षणसंस्थान, डायट जसीडीह, देवघर डॉ. इति ने झारखंड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सी.सी. पी.डी कार्यक्रम के तहत देवघर जिले के लगभग 5000 शिक्षकों को प्रशिक्षित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट जसीडीह, देवघर में अपने संकाय सदस्यों के सहयोग एवं समर्थन से किया है ।

ये भूतपूर्व व्याख्याता डिप्सर कॉलेज आफ एजुकेशन देवघर में 8 वर्षों तक सेवा दे चुकी है और वहां भी इन्होंने लगभग 4000 लड़कियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें झारखंड के विभिन्न जिलों में बेहतर शिक्षिका के पद पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। इन्होंने राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय देवघर में भी व्याख्याता के तौर पर 3 वर्षों तक अपनी सेवा दी है। यह समाज सेवा और नारी उत्थान में भी उत्कृष्ट भूमिका निभाती है। यह एक कवयित्री भी है और समसामयिक विषय में अपने लेख और कविता लिखती रहती है। झारखंड सरकार ने इनकी मेहनत व लगन को देखते हुए जीवन कौशल विकास के लिए भी इन्हें, स्टेट मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित व चयनित किया है। जिनका प्रशिक्षण अक्टूबर माह 2025 से होने जा रहा है। इन्होंने शिक्षा विभाग के आदेशानुसार एवं अपने प्राचार्य के निर्देशानुसार विभिन्न प्रशिक्षणों में भाग लिया एवं प्रशिक्षण दिया है। ये आगे भी अपने सेवा व समर्पण से शिक्षा विभाग के प्रति समर्पित रहना चाहती है।

