डीएवी कास्टर टाउन में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन
देवघर: डीएवी पब्लिक स्कूल, कास्टर टाउन में12.05.2026 को दो दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज एवं शिक्षकों ने दीपक जलाकर कैंप का विधिवत उद्घाटन किया। इसमें एलकेजी से सातवीं कक्षा तक के सभी बच्चों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

समर कैंप के पहले दिन बच्चों ने मंत्र उच्चारण, वैदिक हवन विधि,भजन एवं योग के माध्यम से एकाग्रता का अभ्यास किया। आयोजन की जानकारी देते हुए शिक्षकों ने बताया कि बच्चों को आर्ट क्रॉफ्ट, योगा, मार्शल आर्ट, जूडो-कराटे, ताइक्वांडो, संगीत, शतरंज आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया। बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचान कर निखारने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज ने कहा कि स्कूलों में समर कैंप गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बच्चों के लिए रचनात्मक, शारीरिक और मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित करने का एक बेहतरीन मंच है।इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास करना है। आत्मनिर्भरता और सामाजिक कौशल बढ़ाना है। पढ़ाई के साथ-साथ हुनर विकसित करना और छुट्टियों का सदुपयोग करना भी है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।

