देवघर (शहर परिक्रमा)

डिवाइन पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित ‘वार्षिक अभिभावक दिवस समारोह’ में दिखी प्रतिभा और उत्साह की झलक

देवघर: डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 द्वारा आयोजित “Annual Parent’s Day Celebration – 2026” का भव्य आयोजन आज सोमवार को शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, स्नेह तथा प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। पूरे समारोह के दौरान विद्यालय परिसर रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल से सराबोर रहा।

     कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में रीता चौरासिया, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार, ज्ञानी मिश्रा, आशुतोष कुमार सिंह, फाउंडेशन विथ फन की प्राचार्या अर्पणा सिन्हा एवं अर्चना सिन्हा शामिल हुए।

   समारोह का शुभारंभ स्वागत भाषण एवं विद्यालय के choir group द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत “मन की वीणा से…” से हुआ। इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “गणेश वंदना” नृत्य ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। ताइक्वांडो प्रदर्शन (Part-I एवं Part-II) ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं अनुशासन की झलक प्रस्तुत की।
विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने “लुका छुप्पी …”, “गुड फॉर नथिंग…”, “इत्ती सी हंसी इत्ती सी खुशी…” तथा “मम्मा…” जैसे गीतों पर मनमोहक समूह नृत्य एवं समूह गीत प्रस्तुत किए। वहीं बॉलीवुड डांस और “पापा कहते हैं…” की संगीतमय प्रस्तुति समारोह का विशेष आकर्षण रही।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “रैंप वाक” रहा, जिसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों एवं शिक्षकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा अभिभावकों के लिए “Know Your Child Through Hand”, “Dumb Charades”, “Blind Hitting”, “Searching for Treasure”, “Shooting”, “Know Your Child Through Eyes” तथा “Musical Chair” जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। विजेता अभिभावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *