नंदन कानन स्कूल में वार्षिकोत्सव “प्रारम्भ” धूमधाम से संपन्न
देवघर: काली रेखा स्थित नंदन कानन स्कूल में वार्षिकोत्सव “प्रारम्भ” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य स्लोगन “हर बच्चा है खास…” रखा गया, जिसके माध्यम से बच्चों की प्रतिभा, संस्कार और रचनात्मकता को मंच प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर दिखा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवघर महापौर रवि राउत एवं पूर्व विधायक नारायण दास उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. रामनन्दन सिंह, प्रमेश कुमार वर्मा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार सिंह देव उपस्थित थे। इसके साथ ही इन्फेलुऐंसर दीक्षा-मेघना सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनका सम्मान विद्यालय की निदेशिका अल्पना भट्टाचार्य और शिल्पी भट्टाचार्य द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर महापौर रवी राउत ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि “प्रारम्भ” केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करने का मंच है।
कार्यक्रम में उद्घोषक के रूप में रौशन मिश्रा उपस्थित थे। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सागर कुमार, आलोक राय, जीविका, रुद्रांश कुमार, मीरा कुमारी, रौनक, राजवीर मिश्रा, रोहित कुमार, कृषु, निधि, सोनाली, कन्हैया कुमार, आयुष कुमार, सौरव कुमार, अनुष्का, हिमांशु, शिवम, एलिना बेसरा, अल्फोंसा बेसरा, सोहानी केशरी, लक्ष्मी रजक, जानवी शर्मा, नैना, सूर्यदेव शांडिल्य, आयुषी सरकार, पियूष कुमार, अंश कुमार, एलिना बेसरा, आदित्य, सुरभि राउत, कृति, निधि, आराध्या, कविता, राजवीर, प्राप्ति कुमारी, आराध्या, मान्यता, संजना, माही कुमारी पंडित, आरुषि, अंकिता शर्मा, श्रियंशी शर्मा, अनमोल कुमार झा, एम.डी. आसिफ, प्रवीक कुमार, मयंक सिंह, कृष्णा, अंश कुमार झा, रानी मैम, परी कुमारी, अमृता, परी, रियांशी, प्रियल, जानवी शर्मा, एलिना बेसरा, अल्फोंसा बेसरा, सोहानी केशरी, लक्ष्मी रजक, सूर्यदेव शांडिल्य, पियूष, अंश, ऋषव, राज, नंदनी, आरुषि, सुरुचि, पंखुरी, शिवरोही, निष्ठा, वैष्णवी, रोहित, राजवीर इत्यादि छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके पूर्व विद्यालय की शिक्षक/शिक्षिकायें मुन्ना राउत, पंकज सिंह, नितेश चौधरी, रंजीत गुप्ता, स्नेहा झा, पूर्णा मिश्रा, सोनाली झा, रानी सान्याल, वीणा सिंह, इला राय इत्यादि ने बच्चों की तैयारी में मदद की।

