प्रथम राज ने एसआईटी में पाई सफलता
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला, देवघर से वर्ष 2023 में पास हुए छात्र प्रथम राज ने सिंगापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सफलता पाई। उसका इंटरनेशनल रैंक 74 रहा ।विद्यालय के इस पूर्ववर्ती छात्र ने चयनित होकर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रथम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

प्रथम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता, डीएवी की शिक्षिका राज रानी और पिता, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, आर मित्रा के शिक्षक डॉ मनोज कुमार, गुरुजनों तथा नियमित अध्ययन को दिया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने प्रथम को बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रथम भविष्य में भी शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।
विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी प्रथम को शुभकामनाएँ दीं तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ संस्था के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय हैं। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।

