देवघर (शहर परिक्रमा)

बाबा मंदिर समेत आस पास के क्षेत्र में चला वृहद विशेष सफाई अभियान, बनाया गया स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त

देवघर: बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से मंगलवार अहले सुबह देवघर में एक वृहद “विशेष सफाई अभियान” चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बाबा बैद्यनाथ मंदिर एवं शहर के प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाना था।

   अभियान के तहत बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ शिवगंगा, मानसिंही तालाब, नेहरू पार्क, जलसार एवं सात पोखर के आसपास व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों, सामाजिक संगठनों तथा स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से श्रमदान किया।
     उपायुक्त देवघर के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में उप विकास आयुक्त (DDC) पीयूष सिन्हा, एवं अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) रवि कुमार ने स्वयं नेतृत्व करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया।
अभियान में अपर समाहरणालय हीरा कुमार, व्यवहार न्यायालय विधि शाखा के शैलेश कुमार तथा कार्यपालक दंडाधिकारी प्रियदर्शी गुप्ता ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार एवं देवघर अंचलाधिकारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
     इस स्वच्छता अभियान में कई सामाजिक एवं प्रशासनिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें रोटरी क्लब ऑफ देवघर, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर, संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर स्पोर्ट्स एसोसिएशन, इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर एवं लायंस क्लब ऑफ देवघर प्रमुख रहे।
     रोटरी क्लब ऑफ देवघर की ओर से अध्यक्ष रोटेरियन पीयूष जायसवाल, सचिव रोटेरियन नितेश कुमार बथवाल, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संजय कुमार भगत एवं रोटेरियन आनंद कुमार साह ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके साथ वंशिका जायसवाल, वेदांश जायसवाल, पल्लवी कुमारी, शुभम कुमार एवं गौरव कुमार ने भी श्रमदान कर सफाई कार्य में योगदान दिया।
     देवघर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव आशीष झा एवं उनकी टीम ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार बर्नवाल, सुरेशनंद झा, अर्चना भगत एवं डॉ. एन. सी. गांधी ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
     इस अवसर पर DDC पीयूष सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से देवघर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सकता है।
     वहीं SDO रवि कुमार ने कहा कि देवघर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को स्वच्छता के माध्यम से और मजबूत बनाना सभी का दायित्व है। उन्होंने लोगों के उत्साह और समर्पण की सराहना की।
     रोटरी क्लब ऑफ देवघर के अध्यक्ष रोटेरियन पीयूष जायसवाल ने कहा कि रोटरी परिवार सदैव सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी स्वच्छ एवं हरित देवघर के निर्माण हेतु निरंतर सहयोग देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *