आईएमए देवघर की नई टीम का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न
देवघर: आईएमए देवघर के सभागार में आई एम ए देवघर की नई टीम का पदभार ग्रहण समारोह हुआ। इसमें आई एम ए झारखण्ड के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। देवघर के सिविल सर्जन डॉ रमेश कुमार गेस्ट ऑफ़ हॉनर थे।

आईएमए देवघर की नई टीम इस प्रकार है –
अध्यक्ष- डॉ एन सी गाँधी
उपाध्यक्ष –
डॉ रीता ठाकुर
डॉ आनंदबर्धन
डॉ अनिल कुमार बरनवाल.
डॉ शत्रुघ्न सिंह
सचिव –
डॉ संजय कुमार (शिवाय)
संयुक्त सचिव –
डॉ मंजूषा झा
डॉ चितरंजन कुमार पंकज
डॉ प्रेम प्रकाश
डॉ अमित कुमार केशरी
कोषाध्यक्ष –
डॉ गौरी शंकर
लेखा निरीक्षक –
डॉ गोपाल जी शरण
संरक्षक –
डॉ धन्वंतरि तिवारी
सभी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए, जिसकी घोषणा आई एम ए देवघर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद बरनवाल ने की। इस कार्यक्रम में राज्य उपाध्यक्ष डॉ आर एन प्रसाद, आई एम ए देवघर के पूर्व अध्यक्ष डॉ जुगल किशोर चौधरी, डॉ रमन कुमार, वरिष्ठ पूर्व सचिव डॉ संजय कुमार (कुंडा) एवं आई एम ए देवघर के अधिकांश सदस्य उपस्थित थे। एम्स देवघर के डॉ संजय कुमार को स्टेट कौंसिल के सदस्य एवं डॉ भारतेन्दु भारती एवं डॉ निखिल को कार्यकारी समिति में शामिल किया गया।

