तक्षशिला विद्यापीठ में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
देवघर: दिनांक 19 मई ,2026 तक्षशिला विद्यापीठ, देवघर में पहली बार नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय के एम. डी. अशोकानंद झा के मार्गदर्शन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एन. सी. गांधी एवं उनकी चिकित्सकीय टीम ने विद्यार्थियों की आंखों की जांच की।

इस शिविर में कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। जिन विद्यार्थियों में गंभीर दृष्टिदोष पाया गया, उन्हें आगे की नि:शुल्क चिकित्सीय जांच एवं परामर्श हेतु डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई।
विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर एस. भट्टाचार्य एवं प्राचार्य डॉ. के. डी. बिस्वास ने एम. डी. अशोकानंद झा के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण पहल की।
तक्षशिला विद्यालय के सभी सदस्यों ने डॉ. एन. सी. गांधी एवं उनकी चिकित्सा टीम के प्रति उनके निःस्वार्थ एवं मानवतापूर्ण सेवा भाव के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

