देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर में ब्राउन शुगर के साथ 1 महिला समेत 6 गिरफ्तार

देवघर: देवघर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जसीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹63,000 नकद तथा छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

   पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन के समीप एक धर्मशाला के पीछे खुले मैदान में कुछ महिला एवं पुरुषों द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। दल ने मौके पर कार्रवाई करते हुए छह संदिग्धों को हिरासत में लिया।
    तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹63 हजार नकद तथा छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार आरोपी गुल मोहम्मद उर्फ चाचा और इस्माइल अंसारी उर्फ राजू खान कथित रूप से अवैध रूप से ब्राउन शुगर लाकर देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति करते थे।
      पुलिस ने इस मामले में जसीडीह थाना कांड संख्या 198/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(2)(b), 3(5) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b) के तहत छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी
01) गुल मोहम्मद उर्फ चाचा (62 वर्ष), करमाटांड़, जिला जामताड़ा
02) रवि झा (29 वर्ष), बसरिया, देवघर
03) बबलू चौधरी (33 वर्ष), सिंघवा, देवघर
04) अजय कुमार महथा (27 वर्ष), सिंघवा, देवघर
05) खुशबू देवी (28 वर्ष), पिड़ही, जसीडीह, देवघर
06) इस्माइल अंसारी उर्फ राजू खान (33 वर्ष), बिरनाडिया, करौं, देवघर

जब्त सामान
76.19 ग्राम ब्राउन शुगर
₹63,000 नकद
6 मोबाइल फोन

आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गुल मोहम्मद उर्फ चाचा के खिलाफ जामताड़ा जिले के मारगोमुंडा थाना में धोखाधड़ी, जालसाजी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। वहीं अजय कुमार महथा के विरुद्ध नगर थाना में मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत एक मामला दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
    छापेमारी दल में एसडीपीओ सदर कुलदीप कुमार, जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार सहित जसीडीह थाना, तकनीकी शाखा और थाना सशस्त्र बल के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।
    पुलिस ने कहा है कि जिले में नशा तस्करी और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *