देवघर (शहर परिक्रमा)

13 जून को झामुमो का बूथ कमिटी एवं बीएलए-2 प्रशिक्षण सह सम्मेलन, केंद्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना

देवघर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) देवघर जिला कमिटी की ओर से आगामी 13 जून को बूथ कमिटी एवं बीएलए-2 प्रशिक्षण सह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय नेताओं के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को खिजुरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिज़ूल हसन, जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, केंद्रीय सदस्य परिमल सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश शाह, नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नेत्री टिप चटर्जी समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने बताया कि 13 जून को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं बीएलए-2 के लिए चयनित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारियां और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना तथा कार्यकर्ताओं को चुनावी एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति प्रशिक्षित करना है।
स्थल निरीक्षण के दौरान केंद्रीय समिति सदस्य नंदकिशोर दास, मनोज दास, विजय दास, दीपक दास, प्रकाश पांडेय, मृत्युंजय राउत, महादेव पासवान, लड्डू नरोने, विपिन यादव, नारायण मंडल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *