देवघर (शहर परिक्रमा)

संत कोलम्बस स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

देवघर: संत कोलम्बस स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

    कार्यक्रम का मंच संचालन छात्रा अंजली कुमारी एवं शिक्षिका करुणा ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। योग प्रशिक्षण सौरभ कुमार द्वारा प्रदान किया गया, जिन्होंने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री गौरव शंकर ने जीवन में योग के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से नियमित रूप से योग अपनाने का आह्वान किया।
     इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा नियमित योग अभ्यास का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने योग को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की कुंजी बताते हुए सभी को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।