राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आईएमए लगाएगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
देवघर: आज दिनांक 28.06.26 को आई एम ए सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन कर जानकारी दी गई कि आई एम ए देवघर द्वारा आगामी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, 1 जुलाई 2026 के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए, पुराने सदर अस्पताल परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सामान्य स्वास्थ्य जाँच के साथ पल्स, बी पी, बॉडी मास इंडेक्स, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, बोन मिनरल डेंसिटी (हड्डी की जाँच ), ई सी जी इत्यादि किया जाएगा। यथासम्भव दवाई भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस शिविर में रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा, जिसके लिए एक अलग टेबल पर चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।

जानकारी हो कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस स्व डॉ विधान चंद्र राय की याद में मनाया जाता है, जिनकी जन्म और पुण्य तिथि दोनों ही 1 जुलाई है। चिकित्सक के अलावा वे स्वतंत्रता सेनानी एवं कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। वे 1948 से जीवनपर्यंत (1962) तक पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में जनता की सेवा में लगे रहे।
इस प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ आई एम ए अधिकारीयों के अलावा कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

