एम्स देवघर में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का प्रारंभ
देवघर: भारत सरकार के पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज से एम्स देवघर में पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रो.(डॉ.) नितिन एम. गंगणे के मागदर्शन मे यह कार्यक्रम बाल रोग विभाग एवं सामुदायिक एवं परिवार चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

यह टीकाकरण अभियान 28 जून से 30 जून तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक एडल्ट इम्यूनाइजेशन क्लिनिक, एम्स देवघर परिसर में संचालित होगा।
एम्स प्रबंधन द्वारा आग्रह किया गया है कि सभी अभिभावकों एवं देखभालकर्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी /OPV) की खुराक अवश्य दिलाएँ तथा उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।

