देवघर जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में ‘छात्रों की गूंज: छात्र संवाद’ कार्यक्रम आयोजित
देवघर: ए.एस कॉलेज, साइंस कैंपस स्थित आदिवासी कल्याण हॉस्टल में देवघर जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में छात्रों की गूंज: छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने किया। जहाँ मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. शिखा बराला विधायक, चौमू विधानसभा, राजस्थान एवं AICC प्रभारी, देवघर के साथ विशिष्ट अतिथि में देवघर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास एवं झारखंड युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन आरा उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. शिखा बराला ने कहा कि “2014 में बीजेपी सरकार बनने के बाद से 2026 तक देश में बेरोजगारी की जो स्थिति बनी है, वैसी पहले कभी नहीं थी। पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था का पतन और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बीजेपी की देन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई सड़क से लेकर संसद तक छात्रों के हक़, रोजगार और शिक्षा की लड़ाई लड़ती रहेगी।
देवघर जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि आज देश में आए दिन परीक्षाओं में पेपर लीक से युवा के जिंदगी साथ खिलवाड़ हो रहा है, युवा हताश है लेकिन सरकार को युवाओं के भविष्य से कोई मतलब नहीं है, सरकार को शिक्षा व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधार करना चाहिए।
युवा जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने कहा कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिन जिन छात्रों ने पेपर लीक होने के कारण आत्महत्या की उसकी जवाबदेही लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए और एनटीए को बैन करना चाहिए।
देवघर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सैफ दानिश ने कहा कि एनएसयूआई भी छात्रों की हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का कार्य कर रही है और आने वाले दिनों में पेपर लीक और बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था यदि देश में नहीं सुधरी तो एनएसयूआई आंदोलन करेगी।
मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रोमी इमाम, जिला उपाध्यक्ष मकसूद आलम, जिला महासचिव सह मीडिया चेयरमैन बृजभूषण राम, प्रो. श्रीधर मुंडा, एस.सी प्रकोष्ठ चेयरमैन नित्यानंद सेवक, जिला सचिव पंकज वर्मा, देवघर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सैफ दानिश, जिला महासचिव मनीष कुमार, विनय सोरेन, प्रदीप टुडू आदि सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

