देवघर (शहर परिक्रमा)

श्रावणी मेला के सातवें दिन आज इतने श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के सातवें दिन बाबा नगरी देवघर में आज श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:13 बजे से जलार्पण शुरू हुआ।

    आज जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,85,423 है। जिसमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 65,958, आंतरिक अर्घा से 1,09,785 एवं शीघ्र दर्शनम के माध्यम 9680 से श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।   
        इसके अलावा मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण और कतार प्रबंधन के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT), पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती चौबीसों घंटे सक्रिय रही। पूरे रूट लाइन पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि देवघर आने वाले हर एक कांवरिये को सुरक्षित और सुखद आध्यात्मिक अनुभव मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *