देवघर (शहर परिक्रमा)

विश्व हिन्दू परिषद् के जिला सह प्रखंड की बैठक संपन्न


विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल जिला इकाई की एक बैठक आज दिनांक 9 मार्च 2025 को बंधा अवस्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर के सभागार में प्रांत सह मंत्री राम नरेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित सदस्यों के द्वारा आगामी होने वाले कार्यक्रम पर विचार विमर्श करते हुए कार्यक्रम की सफलता पूर्वक संचालन का निर्णय लिया गया।

ज्ञात हो कि आगामी 21 मार्च 2025 से 24 मार्च 2025 तक स्थानीय लीला मंदिर में बजरंग दल का क्षेत्र शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रखण्ड प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होने जा रहा है जिसमें उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार और झारखंड के बजरंग दल शिक्षक शामिल होगें। 23 मार्च से 24 मार्च 2025तक प्रखण्ड प्रशिक्षण वर्ग चलेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला समिति के सदस्यों की अलग अलग कमिटी बनाई जायेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी प्रखण्ड पालक अपने अपने क्षेत्र में प्रवास कर प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए सदस्यों को तैयार करेंगे। विहिप जिला मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा कुछ नये दायित्वों की घोषणा की गई। भोला गुप्ता मोहनपुर प्रखण्ड अध्यक्ष, दिवाकांत मंडल प्रखण्ड मंत्री, प्रमोद कुमार मोहनपुर प्रखण्ड संयोजक, बब्लू घोष मोहनपुर समरसता प्रमुख और नीतू गुप्ता को नगर सह संयोजिका का दायित्व दिया गया।

मौके पर प्रांत सह मंत्री राम नरेश सिंह, जिला मंत्री अशोक चौधरी, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, जिला गौ रक्षा प्रमुख संजय देव, जिला सह मंत्री राकेश वरनवाल, बब्लू घोष, भोला गुप्ता, पंकज गुप्ता वार्ड अध्यक्ष, रीता देवी नगर दुर्गा वाहिनी संयोजिका, नीतू गुप्ता, त्रिलोकी राउत, जय प्रकाश सिन्हा वार्ड अध्यक्ष, विपिन कुमार झा, दिवाकांत मंडल प्रखण्ड मंत्री सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

संवाददाता: अजय संतोषी