देवघर (शहर परिक्रमा)

दीनबंधु उच्च विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

विगत 8 मार्च दिन शनिवार 2025 को प्रफुल्ल -कनकलता सिकदार स्मृति न्यास की और से दीनबंधु उच्च विद्यालय, देवघर के रबीन्द्र सभागार में अपराह्न 3.30 बजे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के शुभ अवसर पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिनके नाम क्रमश शोभना सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका, मातृ मन्दिर उच्च विद्यालय, देवघर, सुलेखा विश्वास, प्रधानाध्यापिका, +2 उच्च विद्यालय बी एल सर्राफ नयाचितकाठ, रिखिया, जूली प्रसाद -पधानाधयाक, आर एल सर्राफ देवघर, शिक्षिकाओं में शमा परवीन, पूनम सिंह ,नीलिमा कुमारी, अर्पना झा, सीमा केरकेट्टा, कृतिका कुमारी, रमादेवी बाजला महाविद्यालय बंगला के विभागाध्यक्ष डॉ करूना पंजियारा, शाश्वती चटर्जी सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षिका शिक्षा सभा मदध विद्यालय, देवघर, पूनम कुमारी -पधानाधयापिका , लोढ़ीवरण,, मोहनपुर, मंजुला कान्त -शिक्षिका, चांदडीह,+2 उच्च विद्यालय, दीनबंधु उच्च विद्यालय के शिक्षिकाओं में भारती कुमारी, मनीषा घोष, सुदीप्ता चक्रबर्ती, दीनबंधु मध्य विद्यालय के ऋद्धि रानी दे, जया चक्रबर्ती, युनिक किड्स के प्राचार्या गीता वोस, विवेकानद मध्य विदयालय के बंदना वोस इसके अलावे अमृता राय, सिनिगधा मंडल, जूवेला खातून, अन्नपूर्णा दास, सन्धा सूर, अनिमा गोस्वामी, डी ए भी विद्यालय सातर के स्मृतिकणा बसु आदि शामिल हुए । मुख्य अतिथि शोभना सिंह ने कहा महिलाओं को अपनी अधिकार के प्रति सजग होने की जरूरत है।