सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने जारी किया पीजी सेमेस्टर-3 परीक्षा कार्यक्रम
दुमका: सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका ने गुरुवार को पीजी सेमेस्टर-3 परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ. जयकुमार साह ने कुलपति प्रोफेसर बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर एक अधिसूचना जारी की है, जिसे विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर देख सकते हैं। यह परीक्षा 5 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा विभाग ने सभी विषयों को दो समूहों में बांटा है। ग्रुप ए में हिंदी, भूगोल, बॉटनी, रसायन शास्त्र, समाजशास्त्र, वाणिज्य, बंगाली, संस्कृत, फारसी, भूविज्ञान और संथाली विषय रखे गए हैं, जबकि ग्रुप बी में इतिहास, राजनीति शास्त्र, जूलॉजी, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, उर्दू और भौतिकी विषय शामिल हैं। छात्र अपनी परीक्षा की तिथि और संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है:
• 5 अप्रैल को ग्रुप ए के सभी विषयों की पेपर 9
• 7 अप्रैल को ग्रुप बी के सभी विषयों की पेपर 9
• 8 अप्रैल को ग्रुप ए के सभी विषयों की पेपर 10
• 9 अप्रैल को ग्रुप बी के सभी विषयों की पेपर 10
• 11 अप्रैल को ग्रुप ए के सभी विषयों की पेपर 11
• 12 अप्रैल को ग्रुप बी के सभी विषयों की पेपर 11
• 15 अप्रैल को ग्रुप ए के सभी विषयों की पेपर 12
• 16 अप्रैल को ग्रुप बी के सभी विषयों की पेपर 12