देवघर (शहर परिक्रमा)

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश सेंटर में मनाया गया सरहुल

आज 1 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को वीआईपी चौक स्थित ऑक्सफोर्ड इंग्लिश सेंटर में झारखंड के प्रमुख त्योहार सरहुल के अवसर पर कई छात्रों को उपहार प्रदान किए गया। इस दौरान सुमित्रा सोरेन, शिवांगी राज, रिशिता दास, निक्की कुमारी आदि छात्राओं ने सरहुल के महत्व पर प्रकाश डाला। सुमित्रा सोरेन ने बताया कि हमारे जनजातिय समुदाय का यह एक प्रमुख त्यौहार है। यह कई राज्यों में बिहार, झारखंड, उड़ीसा समेत कई राज्यों में मनाया जाता है। यह मुख्यतः प्रकृति का त्यौहार है। हम लोग पेड़ पौधों की पूजा करते हैं जो हमें जीवन देते हैं और तथा उनकी रक्षा करते हैं।

इस अवसर पर ऑक्सफोर्ड इंग्लिश सेंटर के निदेशक डॉ मनोज कौशिक ने इस त्यौहार पर झारखंड वासियों को बधाई देते हुए कहा की जनजातीय समुदाय के ही कारण आज पर्यावरण सुरक्षित है। जिनका मुख्य उद्देश्य है जल, जंगल, जमीन का रक्षा करना। यह जनजातीय समुदाय के नव वर्ष का भी शुभारंभ का त्यौहार है। यह मुख्य रूप से कुरुख और सदान समुदाय बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। मौके पर बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सभी छात्रों को डाबर का रियल जूस, 1 किलो ग्लूकोज का पैकेट, टूथपेस्ट, तेल इत्यादि सामग्री वितरित गया किया गया।

संवाददाता: अजय संतोषी