देवघर (शहर परिक्रमा)

भाविप, उत्तर झारखंड प्रांतीय कार्यकारिणी में देवघर शाखा के तीन सदस्य मनोनीत किए गए

भारत विकास परिषद उत्तर झारखंड प्रांत की नए सत्र 2025-26 की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें परिषद के तीन सदस्यों को प्रांतीय कार्यकारिणी में जगह मिली है। श्री प्रकाश चन्द्र सिंह उत्तर झारखंड प्रांत के नए महासचिव बनाए गए हैं। श्री रामसेवक सिंह गुंजन प्रांतीय गतिविधि प्रमुख – संस्कार और डॉ. नीतू झुनझुनवाला प्रांतीय गतिविधि प्रमुख – महिला सहभागिता बनाए गए हैं। जानकारी हो कि भारत विकास परिषद के पांच प्रमुख गतिविधि/प्रकल्प होते हैं – संपर्क, संस्कार, सेवा, महिला सहभागिता और पर्यावरण। इनमें से दो प्रकल्पों के प्रांतीय संयोजक का दायित्व देवघर को मिला, वहीं प्रांतीय महासचिव भी देवघर शाखा के ही सदस्य हैं। यह परिषद की देवघर शाखा के लिए गौरव का का क्षण है। शाखा अध्यक्ष आलोक मल्लिक, सचिव कंचन शेखर और कोषाध्यक्ष एस पी भुईयां बिलास सहित शाखा के सदस्यों ने तीनों प्रांतीय पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त किया कि उत्तर झारखंड प्रांत इनके मार्गदर्शन में नई ऊंचाई को छुएगा। इस अवसर पर परिषद के सदस्य प्रशांत कुमार सिन्हा, डॉ. राजेश राज, रंजीत बरनवाल, प्रीति कुमारी, आशा प्रसाद, शशि शेखर सिंह आदि उपस्थित थे।