झारखंड ओलम्पिक संघ का आमसभा सह चुनाव संपन्न
झारखंड ओलम्पिक संघ की आमसभा सह चुनाव 13 मार्च को आर के आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में सम्पन्न हुई। इस बैठक में झारखंड के सभी खेल संघ और जिला के सभी ओलिंपिक संघ के सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर कई और भी निर्णय भी लिया गया और निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की गई।
बताते चले की झारखंड बिलियर्ड्स संघ के अध्यक्ष आशीष झा ने अवर सचिव और देवघर जिला ओलम्पिक संघ की सचिव चन्दना झा ने कार्यकारणी सदस्य के लिए नामांकन किया था । सभी निर्विरोध निवार्चित हुए। वही झारखंड ओलम्पिक के अध्यक्ष आर के आनंद ने देवघर जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े को एसोसिएट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए प्रस्ताव दिया जिसका सभी ने ताली बजाकर अपना समर्थन दिया। वही देवघर जिला ओलिंपिक के उपाध्यक्ष सीए पंकज भालोटीया को एसोसिएट उपाध्यक्ष का नाम आया सभी ने ध्वनि मत सहमति प्रदान किया गया। पहली बार बार झारखंड ओलम्पिक संघ में देवघर जिला से कुल चार सदस्यों को जगह मिला। बताते चले की देवघर को झारखंड का नंबर 1 का खिताब मिला हुआ है, स्कूल ओलम्पिक गेम्स झारखंड का एक प्रतिष्ठित इवेंट बन चुका है।
झारखंड ओलिंपिक संघ ने कई सब- कमिटी भी गठित की गई है। खिलाड़ी हैरासमेंट कमिटी में तीन महिला को जगह मिली है जिसमें चन्दना झा को भी जगह मिली।
जसमिंदर मजूमदार (चेयरमैन)
आश्रित लकड़ा ( सदस्य)
चन्दना झा (सदस्य)
जिला ओलंपिक के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा की सभी निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया जाएगा।
इस उपलब्धि के लिए देवघर जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारी गोपा पाठक, रामप्रवेश सिंह, आजाद पाठक, संजय मालवीय, सुरेश झा, वीरेंद्र सिंह, चेतराम श्रृंगारी, गणेश श्रृंगारी, मनोज मिश्र, नवीन शर्मा, संजीव झा, कृष्ण कुमार वर्णवाल, विजय प्रताप सनातन, संजय झा, कनिष्क कश्यप, श्वेता सिंह, विप्लव विश्वास, गिरधारी यादव, धर्मेंद्र देव, ज्ञान साही, आलोक कुमार, मयूरी गुप्ता, शिबू, हर्ष, रितेश केशरी, सौरव कुमार, कौशल सिंह, विद्रोह मित्रा, विष्णु टुडू , दीपक कुमार इत्यादि ने बधाई दी ।