देवघर (शहर परिक्रमा)

गैस, डीजल एवं पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में महिला कांग्रेस का एक दिवसीय धरना

देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी की अध्यक्षता में जसीडीह संथाली मोहल्ला (देवघर जिला) के वार्ड नंबर 1 में गैस, डीजल एवं पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

धरना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार शामिल थे।

धरना कार्यक्रम में अन्य कांग्रेस जनों में मनोहर विश्वकर्मा, रोजी खातून, रूबी खातून, नजमा खातून, लाडली देवी, खुशबू देवी, आशा देवी, रिंकी देवी, सीमा देवी, रूबी देवी, काजल देवी, उर्मिला देवी, माही देवी, रूबी देवी, सुषमा देवी , आरती देवी, नीलम देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी के अलावा कई अन्य ग्रामीण महिलाएं भी शामिल थीं।

इस अवसर पर धरना को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि गैस डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि करना इस बात का प्रतीक है कि निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों की आर्थिक परेशानियों से मोदी सरकार को कुछ भी लेना-देना नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट आने के बावजूद भी केंद्र सरकार डीजल एवं पेट्रोल की कीमतें कम करने के बजाय बढ़ती ही जा रही है।

देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि एक तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत का लगातार लुढ़कना और दूसरी और मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमतों को न घटाना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि मोदी सरकार जनता को लूट रही है।

देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने केंद्र सरकार से आम जनता की आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए अविलंब गैस, डीजल एवं पेट्रोल की कीमत घटाने की मांग की है।