गोल्डन मैन प्रेम सिंह ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी
देवघर: गोल्डन मैन के नाम से मशहूर प्रेम सिंह आज बुधवार को बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे और उनकी पूजा-अर्चना की। इस दौरान गोल्डन मैन को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों का तांता लग रहा।
प्रेम सिंह करीब 5 किलो सोने पहने हुए थे, जिसकी कीमत 5 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। इस दौरान कई लोग उनकी तस्वीर और वीडियो मोबाइल से ले रहे थे। कइयों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। प्रेम सिंह ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना कर बिहार समेत पूरे देशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की।
संवाददाता: अजय संतोषी

