देवघर (शहर परिक्रमा)

साप्ताहिक पितृ दिवस समारोह में विद्यार्थी एवं पिता होंगे सम्मानित

देवघर: पितृ दिवस पिताओं के सम्मान में एक व्यापक रूप से मनाया जाने वाला पर्व हैं जिसमे पितृत्व, पितृत्व-बंधन तथा समाज में पिताओं के प्रभाव को समारोह पूर्वक मनाया जाता है। अनेक देशों में इसे जून के तीसरे रविवार, तथा बाकी देशों में अन्य दिन मनाया जाता है। मौके पर स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के बैनर तले विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। रंगभरो प्रतियोगिता में संत अलफोनसा स्कूल, झींगाझाल, बांका, बिहार की प्राणवी देबश्री, देवघर संत फ्रांसिस स्कूल के स्वस्तिक बणिक, संदीपनी पब्लिक स्कूल की पलक झा, निबंध लेखन प्रतियोगिता में दीनबंधु उच्च विद्यालय की नव्या कुमारी एवं दिव्या कुमारी, संदीपनी पब्लिक स्कूल की पलक झा, फोटोशूट प्रतियोगिता में संदीपनी पब्लिक स्कूल के आयांश केशरी, पलक झा, सुप्रभा शिक्षा स्थली के आदर्श केशरी, ब्राइट कैरियर स्कूल आध्या सिंह एवं ए. एस. कॉलेज की आराध्या केशरी का चयन हुआ है।

पिता एवं संतान : एक दूसरे के पूरक संगोष्ठी में लिखित वक्तव्य रखने हेतु संत अलफोनसा स्कूल, झींगाझाल, बांका, बिहार के शिक्षक देबाशीष मंडल, दीनबंधु उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार, श्रीकृष्णापुरी निवासी सुमन सौरव एवं चितरंजन सिंह को भी साप्ताहिक पितृ दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत दीनबंधु स्कूल स्थित रवीन्द्र सभागार में 22 जून को वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, झारखण्ड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन, देवघर इकाई के अध्यक्ष डॉ. जय चंद्र राज, होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. राम स्वारथ सिंह, बीपीजे प्लस टू स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुलेखा विश्वास व अन्य के करकमलों से सम्मानित किया जाएगा।