दुमका (शहर परिक्रमा)

भाजपा के स्थायी कार्यालय के निर्माण को लेकर शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न


दुमका: भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला का डंगालपाड़ा में पार्टी के स्थायी जिला कार्यालय के निर्माण हेतु विधिवत् भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न किया और ईश्वर से संगठन के उत्तरोत्तर विकास एवं जनसेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने का आशीर्वाद मांगा।

कार्यक्रम में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रथम प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद सहित कई नेता उपस्थित थे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कियह कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि भाजपा के विचार, संकल्प और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का जीवंत प्रतीक बनेगा। स्थायी कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन को नई ऊर्जा देगा और भाजपा को जन-जन से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष श्री प्रसाद ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त करने का आधार बनेगा तथा भाजपा के कार्यकर्ता इसे सेवा, समर्पण और संगठन के मंदिर के रूप में प्रतिष्ठित करेंगे।

जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, परितोष सोरेन, डॉ. अंजुला मुर्मू,अमिता रक्षित, डॉ शर्मिला सोरेन,अमरेंद्र सिंह, मृणाल मिश्रा, रविकांत मिश्रा, पवन केसरी, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषिराज टुडू, विवेकानंद राय, पिंटू साह, गुंजन मरांडी, पिंटू अग्रवाल, दिनेश सिंह, रूपेश मंडल, बिमल मरांडी, दीप्तांशु कोचगवे, ममता साह, प्रिया सिंह, अजय गुप्ता, ओम केसरी, श्रीधर दास, नकुल साह, किशोरेंद्र दास, अमन राज, नीतू झा, कुश पाल, इंद्रजीत कुमार, ध्रुवज्योति महंता, के.एन. सिंह, प्रवीण सिंह, संतोष साह, विश्वनाथ राय, दीपाली मंडल, रानी सिंह, वीरेंद्र मरांडी, सौरभ चौधरी, रंजीत यादव, हराधन मंडल, ऋषिकेश गुप्ता, मुरलीधर पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *