दुमका (शहर परिक्रमा)

प्रांतीय यादव महासभा के प्रखंड कमेटी का हुआ गठन


दुमका: प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के तत्वाधान में रविवार को जरमुंडी के बजरंगबली मोड़ में बैठक कर सर्वसम्मति से महासभा के प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ज्यादा धर्मशाला के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवनारायण दर्बे ने पंचायत स्तर पर संगठन मजबूती और सामाजिक विकास के लिए लोगों को संगठित होने का आह्वान किया। बाल विवाह और नशापान नहीं करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित कर समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।
महासचिव सह संताल परगना प्रभारी डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव के संचालन में सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक सोमनाथ यादव, अध्यक्ष प्रमुख मरीक, उपाध्यक्ष वरुण यादव, सुरेंद्र मसात व जयप्रकाश यादव, महासचिव मनोज पंजियारा, सचिव अशोक कुमार राणा, अमित यादव, मुकेश राकेश, कोषाध्यक्ष धनेश्वर यादव शाह कोषाध्यक्ष अशोक यादव एवं कार्यकारी सदस्य के रूप में विजय महतो, जयकांत मंडल, शालिग्राम मरीक, मुकेश मरीक, मिथुन यादव, नबोद यादव, छतीस महतो, संतोष यादव, नयन कुमार मंडल, मुकेश राउत, रामजस यादव, संजीव यादव, संजय यादव, रोहित यादव आदि शामिल है। कार्यक्रम को अनंत लाल खिरहर, सत्यनारायण यादव, तारणी प्रसाद यादव, नरेश यादव, मृगेंद्र यादव ने संबोधित किया। बैठक में सीताराम मांझी, नंदलाल यादव, अजय यादव, विश्वनाथ यादव, नवीन यादव, श्याम सुंदर यादव, राकेश रंजन, बलराम यादव, राजेंद्र यादव, अवधेश यादव, नागेश्वर मरीक, मुकेश यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

संवाददाता: आलोक रंजन