देवघर (शहर परिक्रमा)

भुवन भास्कर, सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) हुए स्थानांतरित, भुवनेश्वर में करेंगे नई शुरुआत

वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, कार्यालय विकास आयुक्त, हस्तशिल्प सेवा केंद्र, देवघर में पदस्थापित सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) भुवन भास्कर का स्थानांतरण भुवनेश्वर हुआ है। वे 29.08.2018 से देवघर कार्यालय में पदस्थापित थे।

श्री भास्कर ने अपने कार्यकाल के दौरान हस्तशिल्प एवं कारीगरों के समग्र उत्थान हेतु अनुकरणीय समर्पण एवं दूरदृष्टिता का परिचय दिया। उनके नेतृत्व में इस कार्यालय से संबद्ध 09 ज़िले जिसमें संताल परगना के साथ धनबाद, गिरिडीह एवं बोकारो में कई प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिससे क्षेत्रीय कारीगरों को न केवल आर्थिक संबल प्राप्त हुआ, बल्कि उनकी पारंपरिक कला को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

उनकी सेवा भावना, कार्य के प्रति निष्ठा और कारीगरों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासों के लिए हस्तशिल्प सेवा केंद्र, देवघर एवं समस्त हस्तशिल्पियों ने उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।