डीएवी पब्लिक स्कूल, कोडरमा में टियर एंड पेस्ट प्रतियोगिता
कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल में सतत विकास प्रक्रिया के अंतर्गत नन्हे- मुन्ने बच्चों के लिए टियर एंड पेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा दूसरी तक के बच्चों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने नन्हें-नन्हें हाथों से कागजों को चिपकाया। उन्होंने कागज़ों को चिपकाकर रंग- बिरंगे सुंदर फूल, हाथी, तितली और भी बहुत सुन्दर-सुन्दर चित्र तैयार किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा एलकेजी के संपूर्ण राजपूत, यूकेजी के कृष्णा गुप्ता, कक्षा प्रथम की शान्या सोनी और कक्षा दूसरी के सर्वोत्तम असीम मिंज़ रहे। द्वितीय स्थान पर यूकेजी की तान्या रंजन, कक्षा प्रथम की अंशिका राज, कक्षा दूसरी की अश्मी पाठक और आरव राज रहे। तृतीय स्थान पर कक्षा प्रथम के आर्य आबिद, कक्षा दूसरी की सृष्टि कुमारी और रानी गुप्ता रहीं।
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की बहुत ही प्रशंसा की। उन्होंने कहा इन बच्चों ने अपनी नन्हीं-नन्हीं उंगलियों से चित्रों को सजीव बनाने की कोशिश की।बच्चों की कल्पनाओं के रंग वास्तविक जीवन से थोड़े अलग जरूर थे मगर उनमें सृजनात्मकता की अद्भुत झलक देखी गई। बच्चों की सृजनात्मक शैली को उभारना विद्यालय का उद्देश्य है और उनकी कल्पना में रंग भरना ही हमारा लक्ष्य है। बच्चे नवीन ज्ञान को प्राप्त करें और कुछ अलग करने की कोशिश करें,इसी दृढ़ संकल्प के साथ विद्यालय प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है। यह बच्चे एक दिन नए कीर्तिमान को अवश्य रचेंगे। उन्होंने कार्यक्रम सबको सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों की सराहना की।