दुमका (शहर परिक्रमा)

दिव्यांगजन कमजोर एवं लाचार नहीं: डॉ. लुईस मरांडी

दुमका: सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को की ओर से दुमका कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया।
दुमका जिला प्रशासन के सहयोग से जिला स्तर पर आयोजित दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का उद्घाटन जामा विधानसभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक डॉ लुईस मराण्डी, जिला परिषद् अध्यक्षा जॉयस बेसरा, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जामा विधानसभा क्षेत्र की झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक डॉ. लुईस मराण्डी ने कहा कि दिव्यांगजन कमजोर व लाचार नहीं हैं। उनमें भी बहुत कुछ करने का जज्बा है और बहुत कुछ कर भी रहे हैं। मैं यहां कई दिव्यांगों को जानती हूं जिन्होंने अपनी दिव्यांगत को पराजित कर नया कृतिमान रचा है। सरकार ऐसे लोगों के लिए कई योजनाएं चला रही है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार समन्वय बनाकर ऐसी योजनाओं को जिला प्रशासन के सहयोग से धरातल पर उतारने का कार्य करी है। आज उसी के तहत् चयनित लाभुकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण का वितरण किया जा रहा है।
दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को के झारखंड प्रभारी संजय मंडल ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित यह सामाजिक अधिकारिता शिविर दुमका सदर प्रखंड से शुरू किया गया है उसके बाद बाकी अन्य प्रखंडों में भी इसी तरह का केम्प लगातार चयनित लाभुकों के बीच नि:शुल्क सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की ओर दिव्यांजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किया है। इसके तहत् जहां एक ओर एडिप योजना के अंतर्गत दुमका जिले में कुल 923 लाभुकों का चयन किया गया है जिनके बीच कुल 1,861 सहायक उपकरण वितरण किए जायेंगे जिसका मुल्य 1 करोड़ 14 लाख 88 हजार रुपए है। जिसमें बैटरी चालित ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, वैसाखी, रोलेटर, सीपी चेयर, सुगम्य केन, स्मार्टफोन एवं श्रवण यंत्र आदि प्रमुख हैं। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 915 लाभुकों का चयन किया गया है जिनके लिए 5628 सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में अध्यक्षा जॉयस बेसरा एवं उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल के द्वारा संबोधन किया गया तथा कार्यक्रम को सफल आयोजन में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी, दुमका सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश मंडल, दुमका अंचल के अंचल अधिकारी अमर कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सुधाकर केशरी एवं अलीमको के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

संवाददाता: आलोक रंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *